अवैध शराबआबकारीक्राइमन्यूजलोरमीवनांचल

आबकारी विभाग की दबिश: आरोपी से 6 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 225kg लहान के साथ गिरफ्तार…

हरिपथ:लोरमी– 16 अक्टूबर आबकारी विभाग ने ग्राम टिंगीपुर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 6 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब एवं 225 किलो महुआ लाहन जप्त कर गिरफ्तार किया है।कलेक्टर  निर्देशन एवम जिला आबकारी अधिकारी  रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

16 अक्टूबर को आबकारी विभाग के  गस्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम टिंगीपुर थाना चौकी खुड़िया आरोपी समारू पनारिया के मकान की विधिवत तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से 6 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब एवं 225 kg महुवा लाहन कब्जे आबकारी लिया गया आरोपी के ऊपर आबकारी अधि के धारा 34(1)(क) (च)34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय  अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

कार्यवाही  में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक  अमित शाह, आबकारी कांस्टेबल  हरि चरण खूँटे का योगदान रहा।

Latest