
हरिपथ–मुंगेली 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘योग संगम, हरित योग’’ की थीम पर जिला स्तरीय योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मैं आप सभी को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव है। आज पूरा देश योग की दिशा में प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। आप स्वस्थ और प्रसन्न रहने, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मुंगेली विधायक श्री मोहले ने कहा कि योग करने से हमे शांति और आत्मसंतुष्टि मिलती है और हम विभिन्न रोग एवं विकारों से दूर रहते है। उन्होंने योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।



कलेक्टर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज योग स्वस्थ भारत की दिशा में एक नई क्रांति लाया है। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए बच्चों एवं बड़ों को योग करने प्रेरित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन में योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र,छात्राएं और आमजन मौजूद रहे।


‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ किया गया पौधरोपण सामूहिक योगाभ्यास के उपरांत उपज मंडी परिसर में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया गया। ‘‘जल, वन, जन एक प्राकृतिक प्रबंधन’’ की थीम पर उप मुख्यमंत्री श्री साव श्री साव ने बहेरा के पौधे का रोपण किया और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण को एक अभिनव पहल बताया और आमजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक श्री मोहले ने पीपल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बहेरा, कलेक्टर ने नीम, पुलिस अधीक्षक ने करंज, जिला पंचायत सीईओ ने आम और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर आमजनों को ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत पौधे लगाने प्रोत्साहित किया।

योगाचार्य विवेक केशरवानी एवं पुरुषोत्तम जायसवाल द्वारा प्राणायाम सहित योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय,नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों में योगाभ्यास किया।


योग दिवस पर नगर में विविध कार्यक्रम
लोरमी – लोरमी नगर पालिका के तत्वावधान में कबीर भवन में योगाभ्यास किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुजीत वर्मा एवं अन्य लोग शामिल हुए।

प्रत्येक भाजपा मण्डल में योग दिवस मनाया गया, इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल डिंडोरी के साल्हेघोरी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय साहू के मुख्यातिथ्य पर महात्मा गाँधी उच्च. मा. स्कूल साल्हेघोरी में बच्चों के साथ योग कर योग दिवस मनाया गया, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महाजन जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्या अनीता साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, मण्डल महामंत्री माधव तिवारी, जन्मेजय जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी, पूर्व सभापति कुलेश्वर साहू, पूर्व जनपद सदस्य अशोक सिंन्द्राम, जनपद सभापति श्री वेदराम साहू, रघुवीर साहू, सुनयना साहू, अमृता धृतलहरे, मनोज साहू, धन्नू प्रकाश पटेल, प्रदीप शुक्ला, टोलीराम साहू, लक्की साहू, स्मृति धृतलहरे, रामकुमार साहू, युगल किशोर साहू,योग शिक्षक राजाराम साहू एवं कार्यकर्त्ता गण, ग्रामवासी एवं बच्चे गण उपस्थित रहे।

योग दिवस पर वृक्षारोपण
लोरमी– ग्राम में रहंगी भारत देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया साथ ही इस अवसर पर विद्यालय परिसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी के द्वारा किया गया।

अतः इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरपंच भगवान सिंह पोर्ते, उपसरपंच भोलाराम साहू, सचिव कुशल यादव आसाराम साहू , जय सिंह वर्मा , तथा संस्था के संस्था प्रमुख सुषमा पांडे चंद्रकांत डड़सेना, अविदा परवीन, झूमक राजपूत, अभिजीत तिवारी,उमाकला मरावी,सुनीता टांडिया, स्व सहायता समूह के सदस्य,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,रसोइया ,सफाई कर्मचारी ,छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
मैत्री क्लब की महिलाओं ने किया योगाभ्यास…
लोरमी– नगर के छोटे बाडा में मैत्री क्लब फाउंडेशन के महिलाओं ने योग दिवस पूर्व सफल आयोजन कर लोगो को जागरूक किए। महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्राणायाम एवं विविध योगासनों का अभ्यास किया। भजन के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप भी प्रदान किया गया।

योगाभ्यास का संचालन मैत्री क्लब की उपाध्यक्ष प्रेमा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभागियों को अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर मैत्री क्लब की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना देवी दास ने योग से होने वाले लाभों पर विस्तारपूर्वक महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किये एवं प्रति दिन ल अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में पूजा गुप्ता, ममता सलूजा, हेमलता खत्री, जसबीर सलूजा, नेहा गुप्ता, लीना छाबड़ा, रेनू श्रीवास्तव, श्वेता पाठक, आरती, सत्यभामा, साक्षी सलूजा, अंजली सलूजा, अमरजीत, सरोज गुप्ता सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।