सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की रात भर चला महारुद्राभिषेक

हरिपथ न्यूज लोरमी–19 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्थानीय हरिशोभा वाटिका में बाल ब्रह्मचारी संत रामशिरोमणि दास के मार्गदर्शन में काशी से आए वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेदी स्थापना कर देव पूजन कराया गया जहां सवा लाख रुद्री निर्माण एवं पार्थिव शिवलिंग बनाए गए थे। पूरी रात चारों प्रहर बिना रुके वेद मंत्रों के साथ रुद्री पाठ कर भगवान भूत भावन भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक 19 फरवरी की सुबह तक चलता रहा रात भर नगर में वेदमन्त्र की गुंजायमान होकर वातावरण को शिवमय कर पवित्र करती रही।


कार्यक्रम के प्रमुख आयोजनकर्ता आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय संगठन महासचिव सह जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया की हम वर्ष में कई बार इस तरह के धार्मिक आयोजन करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे धर्म और संस्कृति से परिचित होते रहें और नगर में एक धार्मिक वातावरण निर्मित हो। श्री तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 27 वर्षों में महाशिवरात्रि में पूरी रात्रि जागरण कर रुद्राभिषेक करने से अद्भुत पुण्य फल का योग है इसलिए लोरमी वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए यह आयोजन किया गया है इसमें सहयोग करने वालों पर भगवान भोलेनाथ अपनी पूरी कृपा बरसाएंगे।
इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी संत रामशिरोमणि दास आचार्य विपिन तिवारी वेदपाठी ब्राह्मणों, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय संगठन महासचिव राकेश तिवारी, प्रांतीय प्रभारी रेखेन्द्र तिवारी, प्रांतीय संगठन सचिव प्रज्ञेश तिवारी, जिला महासचिव अभिजीत तिवारी, संरक्षक राजेन्द्र तिवारी राजेश शर्मा, अश्वनी तिवारी, मुकुल तिवारी, नूतन दूबे, अंशुल शुक्ला, अरविंद पाण्डेय, संतोष शर्मा, नरेश दूबे, आर्यन चौबे, नागेश द्विवेदी, जतिन द्विवेदी, प्रबल शुक्ल, आदित्य तिवारी, आराध्य तिवारी, अंशी शर्मा, सीमा तिवारी, सविता शर्मा, ज्योति तिवारी, दमयंती शर्मा, पुष्पा द्विवेदी, श्वेता पाठक, महेश केशरवानी, मुकेश केशरवानी ,मनोज केशरवानी,सृजन केशरवानी, शिवम कश्यप अजित ठाकुर निखिल कश्यप आशुतोष कश्यप आशुतोष चौहान तुषार कैवर्ते अवधेष कश्यप नरेश जायसवाल लक्ष्य राजपुत दिपक ध्रुव तुषार साहु अंकित कैवर्ते यश अहिरवार अजय अहिरवार पवन मानिक निहाल सोनी शुभम गबेल शानू जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी एवं गांव गांव से आए हुए सभी समाज के महिलाएं , पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।