
हरिपथ–मुंगेली-12 अप्रेल जब-जब भक्तों को भगवान की जरूरत पड़ती है वह मदद करने के लिए किसी न किसी रूप में आते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों के लिए गोवर्धन पर्वत को अपने एक उंगली में ही उठा लिया था यह बातें आचार्य भूपेंद्र पाण्डेय बोदरी वाले ने नगर सुशील मिश्रा के वार्षिक श्राद्ध के परिपेक्ष्य में आयोजित भागवत कथा पाठ में कहीं। उन्होंने श्री कृष्ण जी के बाल लीला के साथ ही साथ गोवर्धन पूजा, कंस वध, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।
आचार्य पं भूपेंद्र पाण्डेय ने कहा कि कृष्ण की लीलाएं अपार हैं उन्होंने कंस का वध करके धरती का बोझ कम किया।कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए।उन्होंने कहा कि जो जीव भगवान को अपना मित्र मानता है भगवान उनके कष्टों को हर लेते हैं। मुख्य यजमान के रूप में दुर्गेश्वरी अनिल मिश्रा, अनिता ब्रजेश दुबे, सुनीता हलेंद्र दीवान,नोहर रमा मिश्रा, मनोज इन्दु मिश्रा,अंशु मिश्रा,प्रकाश गीता दुबे, प्रमोद सीता द्विवेदी, एवं समस्त मोहल्ले वासियों का विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है।
सायं 3 से 7 बजे तक आयोजित होने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रोता गण आकर श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कर अपना मानव जीवन धन्य कर रहे हैं। भागवत कथा का समापन गीता, तुलसी वर्षा, कपिला तर्पण ,सहस्त्रधारा, ब्रह्मभोज देव विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में विधायक पुन्नू लाल मोहले, जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, सुरेश केसरवानी, विक्रम मोहले, सुनील पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।