क्राईम /पुलिसचाकूबाजीछत्तीसगढ़न्यूजबिलासपुर

आदतन गुंडा-बदमाशों, चाकुबाज के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की विशेष अभियान में 85 हिरासत में:56 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 25 भेजे गए जेल…

हरिपथ: बिलासपुर– 22 जून शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अद्यतन चाकूबाज एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान संचालित कर 85 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सत्यापन एवं जांच की गई,जिसमें 56 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 04 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।  कुल हिरासत में लिए गए व्यक्ति – 85 धारा 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही 56, धारा 170 BNSS के तहत जेल भेजे गए व्यक्ति – 25, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण – 04


संक्षिप्त विवरण  पुलिस ने बताया कि
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में अपराधियों, आदतन बदमाशों एवं चाकूबाजों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज प्रातःकाल शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन रेड एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत गठित पुलिस टीमों द्वारा अद्यतन चाकूबाजों, निगरानी गुंडा-बदमाशों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के निवास स्थलों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया।
कार्यवाही के दौरान कुल 85 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच उपरांत 56 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं 25 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
अभियान के दौरान 04 व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ पाए गए, जिनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, भय उत्पन्न करने, अवैध हथियार रखने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।


बिलासपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में अपराध, गुंडागर्दी, चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Latest