पाँच वर्ष से फरार स्थाई वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा…

हरिपथ – लोरमी/ मुंगेली– 22 सितंबर पुलिस विभाग द्वारा इन दिनों स्थाई वारंटियों की अभियान चलाकर धरपकड़ शुरू कर न्यायलय द्वारा स्थाई रूप से जारी वारंट को तामील करने पूरा जोर लगा दिए है। थाना लोरमी द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी 04 स्थायी वारंटी एवं लालपुर थाना में एक स्थाई वारंटी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा स्थाई एवं अभियुक्त वारंटियों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 617/2018 धारा 9, 48 (ए), 50, 51 वन्य प्राणी अधिनियम के 04 आरोपी शिवकुमार संवरा, राजेश संवरा, जनकराम संवरा, जनूक संवरा 05 वर्षाें से फरार थे, जिनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिन्हें मुखबिरों की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा पकड़कर विधिवत् न्यायालय पेश किया गया।

इसी प्रकार न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के दाण्डिक प्रकरण 353/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट का आरोपी मनोज कुमार पिछले 05 वर्षों से फरार था, जिसे मुखबिरों की सूचना आधार पर पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है।