अपराधछत्तीसगढ़पुलिसलोरमी

छेड़खानी के चलते होटल व्यवसायी युवक की जघन्य हत्या ,आरोपी गिरफ्तार…

छेड़छाड़ करना युवक को महंगा पड़ा गया,आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया..

हरिपथलोरमी 25 अक्टूबर ग्राम गोडखामही में एक होटल व्यपारी की दी दहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या जैसे वारदात को अंजाम देकर लाश शराब दुकान के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिया है।

ग्राम गोड़खामही में  छेड़छाड़ से उपजे विवाद एक बड़ा वारदात में तब्दील हो गया और एक बड़े जघन्य हत्या जैसे अपराध का रूप ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोड़खामहि मृतक पोखन यादव 36 वर्ष पिता मराखन यादव निवासी गोड़ख़ामही हाल मुक़ाम करगी कोटा का आज शराब दुकान के पीछे खून से लथपथ लाश पडा हुआ था। परिजनों के सूचना मिलने पर गाँव मे पहुँचकर घटना स्थल से शव के पास से जरूरी सामान जप्त किया।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी राज साहू 24 वर्ष पिता  गणेश साहू निवासी गोड़खामही को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

छेड़छाड़ से उपजा विवाद-बताया जा रहा है,की आरोपी की बहन  रहँगी हाल मुक़ाम लोरमी के साथ छेड़छाड़ करने से आरोपी छुब्ध था। जिसमे आरोपी व मृतक आपस मे विवाद हुआ था! जिसके चलते आज बुधवार लगभग शाम 3 बजे घटना स्थल पंडरिया रोड स्थित ग्राम के शराब दुकान के पास गया और मृतक के उपर धारदार हथियार से वार कर उक्त घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आज ही मृतक बाहर से लौटा था।जिसके बाद यह घटना से गाँव मे सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मृतक की शव को पीएम के लिए रवाना किया।

एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस कार्यवाही कर रही। 

error: Content is protected !!