कार्यवाहीनोटिसन्यूजलोरमीवनविभागवनांचलशिक्षास्कुलस्वास्थ्यहादसा

स्कुल की छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे चोटिल, प्रधानपाठक को नोटिस..बीईओ मिले बच्चों से

हरिपथ:लोरमी-20 वनाचंल के ग्राम तिलईडबरा में अचानक छत का प्लास्टर गिरने से 3  चोटिल हो गए। मामले का सज्ञान लेते हुये बीईओ मनीषा पाटले ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शा.हा.से. खुड़िया प्राचार्य व छपरवा समन्यवक का संकुल जॉच टीम गठित कर मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में स्कुल के प्राधान पाठक कृष्णभान सिंह को नोटिस जारी किया गया।

इधर बीएमओ डॉ जीएस दाऊ के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी हालात पर जायजा लेकर एक बच्चे को ड्रेसिंग किया गया एवँ अन्य बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सलाह दिए।

गौरतलब है,कि कलेक्टर व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूल प्रारंभ से समस्त शिक्षको को जर्जर भवन मे शाला संचालन नही करने की पत्र जारी कर किसी अनहोनी घटना के प्रति पूर्व में ही निर्देश दिया गया है। इसके बाउजूद लापरवाही कई सवाल खड़े करते है?

मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना के जाँच के पाया गया है, कि दोपहर 1:30 बजे बच्चे खाना खाने के बाद शाला परिसर में खेल रहे थे, की 4 बच्चे बरमदा में केरम खेल रहे थे, इसी दौरान छत से पपड़ी का टुकड़ा गिरा जिसमें 1 बच्ची के हथेली, सिर पर मामूली चोट आई। प्रधान पाठक तत्काल बच्चे को केंवची अस्पताल ले जाकर इलाज कर पाए साथ ही शिक्षक द्वारा प्लास्टर और नही गिरे करके बॉस से ज्यादा जगह तक प्लास्टर गिराया गया, शिक्षक घर में अभी शाला संचालन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी स्वयं BEO द्वारा ली गई व DEO जिला प्रशासन को घटना को अवगत कराया गया।

error: Content is protected !!
Latest