
हरिपथ: रायपुर◆राज्यपाल रमन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार साय ने राज्यपाल से समय मांगा है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही तीन मंत्री शपथ लेंगे।
उल्लेखनीय है, कि तीन मंत्रियों के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है!हालांकि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नाम की भी चर्चा चल रही है।
क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार,14 मंत्रियों का फार्मूला◆साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते है। नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।