लोरमी

यादव समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, समाज ने प्रस्सति पत्र के साथ प्रतिक चिन्ह प्रदान किये…

हरिपथलोरमी◆ 26 जून यादव समाज ने स्थानीय मानस मंच समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रसस्ती पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर 25 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

छात्र-छात्राओं का सम्मान…
कक्षा 10 वींं उत्तीर्ण तनुश्री यादव पिता राजेंद्र यादव रबेली 83%, ज्योति यादव पिता रामकरण यादव लोरमी 81% ,रूपेंद्र यादव पिता दिनेश यादव खर हट्टा 90% ,माधुरी यादव पिता वीरेंद्र यादव नवाडीह 77% ,योगेंद्र कुमार यादव पिता चंद्र कुमार यादव रबेली 77% ,साक्षी यादव पिता मेघनाथ यादव रबेली 82% ,कुलदीप यादव पिता घनश्याम यादव गैलुगांव 83% ,गोवर्धन यादव पिता मंसाराम यादव धनवाही 77.5% ,जीतराम यादव पिता हन्नू राम यादव 74.5% , शिवम यादव /विश्वनाथ यादव 82% रबेली, प्राची यादव पिता अविश यादव लोरमी 12 वीं 90.6% सहित 25 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनेश साहू ने  संबोधित करते हुए कहा भगवान श्री कृष्ण जी के वंशज यादव समाज के पास प्रतिभावान की कमी नहीं है, अच्छे नागरिक बनना है ,तो अच्छी शिक्षा प्राप्त करना होगा। भावी पीढ़ी को नई दिशा देने के लिए यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इससे यादव समाज आगे चलकर देश व समाज को एक नई शिखर पर ले जाएगा महाभारत युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने धर्म का साथ दिया और अंततः धर्म की जीत हुई रामायण गीता हमारे धर्म ग्रंथ है, हमें जीवन जीने का कला सिखाती है। महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे उसे भारत के सभी विद्यालयों के पाठ्यपुस्तक में शामिल करने की आहवान  किये। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव गणेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा 75 से 91% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने गौरान्वित किये।  किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव संबोधित करते हुए कहा यादव समाज संगठित रहें संगठन में ही ताकत है। समाज के प्रतिभावान लोगो को पहचान कर सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है।

 कार्यक्रम को संबोधित किया जिला कांग्रेस महामंत्री संजय यादव , धनीराम यादव , वेद राम यादव, कालेसरा जीवन, यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक बिहारी लाल यादव  ने सम्बोधन  किया। मंच संचालन मोतीराम यादव व नरेंद्र यादव यदुवंशी सेना अध्यक्ष ग्रामीण ने किया कार्यक्रम का आभार सुशील यादव  ने किया ।

कार्यक्रम में अविश यादव विधायक प्रतिनिधि ,चंद्रशेखर यादव विजय यादव तोरण यादव, लक्ष्मण यादव, तुला राम यादव, पिरिथ यादव ,ओम प्रकाश यादव ,जीधन यादव ,सुशील यादव, राजेंद्र यादव, श्याम यादव ,शत्रुघ्न यादव, दिलीप यादव ,फागूराम यादव, शुभम यादव ,सोमू यादव, भजन यादव ,संतोष यादव, रामभरोस यादव, इंदु यादव ,सीमा यादव एवं यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!