हादसे पर सस्पेंस! संदिग्ध जख्म की हकीकत जानने डॉक्टरो ने पीएम के लिए सिम्स किया रवाना! लोरमी पुलिस ने मामले में जीरो में किया मर्ग कायम…

हरिपथ:लोरमी-1 जून ग्राम सहसपुर के युवक का मृत्यु के बाद शव के जख्म के निशान पर सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक को किन परिस्थितियों गम्भीर चोटें आई ये जांच का विषय है। ग्रामीणों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। समुदायिक स्वास्थ्य के डॉक्टर ने युवक की गले की जख्म देखकर मृतक का पीएम कराने बिलासपुर सिम्स में कराने रवाना किया है। लोरमी थाने में जीरो में मर्ग किया है। जहाँ रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।


मिली जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोलपारा पंडरिया कवर्धा मुख्य मार्ग में सोमवार को सुबह 8:30 बजे रेत से भरी एक ट्रैक्टर मुख्य मार्ग में पैदल चल रहे ग्राम सहसपुर निवासी हरिराम उर्फ (कल्लू)यादव 35 वर्ष पिता जनिराम यादव में युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है,करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों के मदद से घायल युवक को पहले गोड़खमहि तक बाईक में उसके बाद एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक हरिराम 35 वर्ष को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लोरमी थाने में मामले की सूचना दिया है। जिस पर पुलिस ने पीएम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य पहुँचे तो डॉक्टर ने जख्म देखकर हादसे पर सवाल खड़ा कर पीएम से मना कर दिए।
जख्म पर सस्पेंस:डॉक्टरों ने गले गम्भीर धारनुमा से कटने के बड़ा जख्म देखा तो उनको मामला समझ नही और स्थानीय चिकिसकीय टीम ने जख्म को लेकर उच्च तकनीक से शव का पीएम कराने फैसला लिया। जिसके बाद परिजनों इसका विरोध किया और राजनीतिक से लेकर अन्य पहुँच का धौस दिखाया गया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने पीएम नही करने विरोध होने लगा।

इधर शव के परीक्षण करने पर नया मोड़ आ गया और गांव क्षेत्र मामले को लेकर हड़कंप मच गया। डॉक्टरो ने शव के जख्म को देखकर आखिरकार फैसला लिया कि शव का पीएम बिलासपुर स्थित सिम्स में पीएम कराने शव को पुलिस अभिरक्षा में दोपहर 2.30 बजे रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य के मेमो के आधार पर मामले में जीरो मर्ग कायम कर पीएम के लिए बिलासपुर रवाना किया गया।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया की मामले में पुलिस जीरो में मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के आने के बाद विवेचना कर कार्यवाही किया जायेगा। डॉक्टरो की सलाह पर बिलासपुर सिम्स पीएम के लिए रवाना किया गया।
बीएमओ डॉ जीएस दाऊ ने कहा जख्म के निशान सवेदनशील होने के कारण स्थानीय अस्पताल में पीएम नही गया। मृतक के शव का बिलासपुर सिम्स में पीएम कराने शव को रिफर किया गया है।
एसडीओपी हरविन्द्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर को शव का जख्म संदिग्ध लगा है,तो सिम्स रिफर कर दिए। मामले में परिजन के बयान एवं प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ एवँ पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।