पूर्व सरपंच की लाश सड़क किनारे मिली,पुलिस जांच में जुटी…

हरिपथ न्यूज–लोरमी–17 अप्रेल …ग्राम गोल्हापारा सड़क किनारे चिल्फ़ी क्षेत्र पूर्व सरपंच की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। तड़के सुबह ग्राम के कोटवार ने चिल्फ़ी थाना में सूचित किया कि एक लाश लावारिस हालत पड़ा। पुलिस ने पहचान ग्राम चिल्फ़ी निवासी शत्रुहन साहू उम्र 45 वर्ष के रूप किया गया। मृतक के खिलाफ थाने में विवाद से सम्बंधित आधा दर्जन मामले दर्ज है। हाल ही में आगजनी के अपराध दर्ज किये गये थे।
पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार चिल्फ़ी थाना प्रभारी सुशील कुमार बंछोर ने बताया की 17 अप्रेल की सुबह तड़के 6.बजे ग्राम गोल्हापारा के कोटवार ने सूचना दिया कि ग्राम के मुख्य सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लावारिस हालत में पड़ी है। पुलिस लावारिस लाश की पहचान ग्राम चिल्फ़ी निवासी शत्रुहन साहू उम्र 45 वर्ष पिता बंशी लाल साहू के रूप में किया गया।
गौरतलब है,की मृतक अपने घर से रविवार की शाम 6-7 बजे निकला था। सोमवार की सुबह 6 बजे शत्रुहन साहू 45 वर्ष घुमने के नाम पर निकला था,जिसकी आज सुबह लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। मृतक की मृत्यू कैसे हुई ये पुलिस जांच कर रही है। ग्राम चिल्फ़ी क्षेत्र में गन्ने का खेती करता था। मृतक ग्राम चिल्फ़ी के पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में मृतक के खिलाफ एक स्कार्पियो वाहन को आग लगाने के आरोप उसके रिस्तेदार ने लगाकर अपराध दर्ज कराए थे। मृतक के खिलाफ विवाद से सम्बंधित लगभग आधा दर्जन मामले थाने दर्ज होने की बाते सामने आई है? मामले में फिलहाल पुलिस ने धारा 174 जे तहत मृतक की लाश को पंचनामा तैयार कर मामले की विवेचना में जुट गयी है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये नगर के लिये रवाना किया है।