ग्राम सारधा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत अध्यक्ष ने दही हांडी कार्यक्रम में सामिल हुई..…

हरिपथ ◆ लोरमी – 8 सितंबर समीपस्थ ग्राम सारधा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं दही हांडी कायर्क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की आदर्श लीलाये मनुष्य जीवन के लिये कल्याणकारी है। उनका अवतरण विश्व कल्याण के लिए हुआ और कंस जैसे दुष्ट का संहार कर पांडवो के लिए सारथी बन गये। जिनका गीता उपदेश आज विश्व मे सभी मानते है। लेखनी चन्द्राकर ने स्थानीय महिलाओं से मिलकर चर्चा कर भगवान श्री कृष्ण को माल्यार्पण करते हुए पूजन किए साथ ही क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याणार्थ कामना किये।
उनके साथ उर्मिला यादव, आदर्श केसरवानी, चूड़ामणि राजपूत, राजू साहू, हेतराम साहू, सूरज सेन ,जलेश्वर निषाद ,सुरेश यादव, शेषनारायण राजपूत, पप्पू सेन ,करण सेन, राजेश ध्रुव, कुलदीप ध्रुव, नन्हे सेन ,संतोष साहू उपस्थित रहे