इंदौरन्यूजयोजनारेलविकसित भारतविकास कार्य

प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश को दी कई सौगातें; इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का वर्चुअल उद्घाटन ,केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू  हुए समारोह में सम्मिलित..उज्जैन में किये महाकाल के दर्शन…

हरिपथइंदौर, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान इस परियोजना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इंदौर में मेट्रो परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की और नागरिकों को बधाई दी। साथ ही श्री साहू ने कहा कि इंदौर मेट्रो आधुनिक भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक है। महिला वीरांगनाओं को समर्पित स्टेशन हमारी संस्कृति, इतिहास और नारी सम्मान का संदेश देते हैं।”

इंदौर मेट्रो के पहले चरण में 5.3 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे इंदौर अब आधुनिक मेट्रो नेटवर्क से जुड़ गया है।

वीरांगनाओं को समर्पित मेट्रो स्टेशन: नारी सम्मान और ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक

इस कॉरिडोर के पाँचों स्टेशन देश की महान महिला वीरांगनाओं के नाम पर समर्पित किए गए हैं:
देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल
रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन
रानी अवंतीबाई लोधी स्टेशनों
रानी दुर्गावती स्टेशन
वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन
यह नामकरण सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता और भारतीय इतिहास की नारी प्रेरणाओं को सम्मान देने का सशक्त उदाहरण है।

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा: इंदौर मेट्रो सिर्फ यातायात का साधन नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक परिवहन और हमारी सांस्कृतिक विरासत के संगम का प्रतीक है।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले चरणों में मेट्रो का विस्तार 31 किमी तक किया जाएगा, जिससे शहरी गतिशीलता को नई दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा कि: इंदौर, जो स्वच्छता में अग्रणी है, अब मेट्रो परियोजना से और भी आत्मनिर्भर और आधुनिक बन चुका है।”

रीवा और सतना को भी मिली हवाई संपर्क की नई सौगात-इसी अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रीवा और सतना में नवनिर्मित हवाई अड्डों का भी लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से पूर्वी मध्यप्रदेश को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।


महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में 2 लाख महिलाओं की सहभागिता
भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला महासम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में:विशेष स्मृति सिक्का, स्मारक डाक टिकट जारी किए और कहा “अहिल्याबाई होल्कर ने सिद्ध किया कि जब नारी संकल्प करती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। उनका जीवन हर भारतीय महिला के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर के दर्शन: केंद्रीय मंत्री का आध्यात्मिक प्रवास

समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने कालभैरव मंदिर में भी दर्शन किए। श्री साहू ने मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि आज उज्जैन की पुण्यभूमि पर प्रभु श्री महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन कर आत्मा को अद्भुत शांति और संबल की अनुभूति हुई। बाबा महाकाल के चरणों में देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की।”

error: Content is protected !!