मुंगेली


कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव अलका लांबा से भेट रत्नावली ने किया…

हरिपथ न्यूज -मुंगेली…5 अप्रेल अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अलका लंबा सौजन्य भेंट कर तिरंगा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में गढ़े जा रहे विकास के आयामों की जानकारी दी।


हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल और अलका लांबा के बीच अनेक मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। प्रखर वक्ता सुश्री लांबा सुश्री कौशल की वक्तव और उन्हें सराहा भी। रत्नावली ने कांग्रेस के रायपुर में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए पार्टी संगठन में पचास फीसदी पद आरक्षित करने निर्णय से महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी। रत्नावली ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता, गरीबों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति के लोगों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्यमियों, वनवासियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों ( आशा वर्कर ), कोटवारों, ग्राम पटेलों आदि की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जलाशय व बांध बनवाकर सिंचाई संसाधन बढ़ाए गए हैं, किसानों की उपज को ऊंची दरों पर खरीदने, उन्हें बोनस देने, समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के इंतजाम किए गए हैं। प्राकृतिक और परम्परागत कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा। रत्नावली कौशल ने सुश्री लांबा को जानकारी दी।

error: Content is protected !!