उत्सवचुनावछत्तीसगढ़न्यूजरायपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस में लोरमी एसडीएम एवं पथरिया तहसीलदार राज्य स्तरीय समारोह में होंगे सम्मानित….

हरिपथ–लोरमी/मुंगेली– 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जिले के दो अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उल्लेखनीय कार्य किया है। इसी तरह पथरिया तहसीलदार छाया अग्रवाल ने भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप के विधानसभा निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया। इस हेतु दोनो अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

Latest