न्यूजमुंगेलीयोजनालोरमीवनविभागवाइल्डलाइफविशेष खबरसफलता

साँप मित्र दल-जान जोखिम में डालकर जहरीले साँपो का  रेस्कयू…

हरिपथलोरमी-वनविभाग द्वारा गठित सांप रेस्कयू टीम ने जान जोखिम में डालकर विगत दो वर्षों में क्षेत्र से 586 से अधिक जहरीले साँपो को रेस्कयू कर जंगलो में सुरक्षित छोड़ा जा चुका है।

बारिश के दिनों में जहरीले जीवजन्तु का खतरा ज्यादा बना रहता है।वन विभाग के साँप मित्र दल ने दो वर्षों में 586 से अधिक जहरीले सांप एवँ लगभग 50 कब्र बिज्जू एवं घायल बंदरो का उपचार कराया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देशन पर विगत दो वर्ष पूर्व वनविभाग के द्वारा सर्प रेस्कयू टीम का गठन किया गया है। डिप्टी रेंजर सबित ध्रुव प्रभारी एवं ललित बंजारे वनरक्षक को बनाया गया। टीम के मुख्य किरदार भृत्य प्रदीप ढीमर, सुरेश यादव है,जो अपने एक दो मामूली उपकरण के सहायता से अभीतक क्षेत्र विभिन्न ग्रामो एवं नगर के घरों से जानजोखिम में डालकर एक हजार से अधिक साँपो को सुरक्षित पकड़कर जंगलो में रिलीव किया गया है। 

ज्ञात हो कि जिला कलेक्टरोंट में शिकायत कक्ष बनाया गया है,जिसमें सूचना देने पर लोरमी विकासखण्ड क्षेत्र में 144 पंचायतो में सेवारत कर्मचारी पहुँचकर साँप को पकड़ते है। उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र ग्राम सरईपतेरा में सबसे ज्यादा जहरीला सर्प पकड़ने का रिकार्ड है। इससे न सिर्फ साँप को जीवनदान मिल रहा है,बल्कि खतरे में पड़े विभन्न साँपो के प्रजातियों को सुरक्षित भी किया जा रहा है।  मनुष्य को साँप के मुटभेड़ होने रोकथाम भी हो रहा है।

विभाग ने बताया कि वर्ष-2024 में कोबरा 270,करायत -85 सरदंगिया 23,अजगर 43, अहिराज-27 कुल 448 है।कब्र बिज्जू 34 को रेस्कयू किया गया। 37 जंगली बंदरो को प्राथमिक उपचार जंगल छोड़ा गया, 15 घायलों को कानन पेंडारी रिफर किया गया।

वर्ष -2025 में कोबरा 59 कोबरा, करायत 13, सरदंगिया 19, अजगर ,अहिराज 36 कुल 138 साँपो को एवं 11 कब्र बिज्जुओ को अभीतक रेस्कयू किया जा चुका है। साथ ही विभाग ने 19 बन्दरो का उपचार कराया गया। कुछ मृत बन्दरो को अंतिम संस्कार भी किया गया।

रेस्कयू टीम प्रभारी– जिला कंट्रोल रूम-9406245514, लोरमी-सवित ध्रुव (डिप्टी रेंजर)9669049793, ललित बंजारे वनरक्षक-सहायकप्रभारी- 6261933651, एवं साँप रेस्कयू एक्सपर्ट -प्रदीप ढीमर-मोबाईल न.-6265242676 एवं सुरेश यादव 7987676129 सामिल है।

error: Content is protected !!